Bookmate एक ऐप है जिसकी मदद से आप 9 अलग भाषाओं में ढेरों पुस्तकें पढ़ सकते हैं। इनमें से कई सारी किताबें आप खरीद भी सकते हैं तथा अन्यों के लिए एक खास सब्सक्रिप्शन उपलब्ध है, यहां हजारों किताबें मुफ्त में भी उपलब्ध हैं।
Bookmate के सुविधाजनक इंटरफ़ेस की मेहरबानी के कारण, आप आसानी से किताबों को खोज सकते हैं। आप इन्हें फिल्टर कर सकते हैं, पसंद के अनुसार सूचीबद्ध कर सकते हैं, इसके अलावा खोज बॉक्स का इस्तेमाल करके आप खास किताब या लेखक को ढूंढ सकते हैं। इसके अलावा, यदि आप किसी लेखक को खोजते हैं तो आप उसकी लिखी हर किताब को आसानी से ढूंढ सकते हैं।
जैसे ही आप किताब पढ़ना शुरू करते हैं, वह आपके उपकरण की मेमोरी में स्टोर हो जाती है ताकि आप इसे बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी पढ़ सकें। इस विषेशता के कारण, आप कहीं पर भी बैठ कर इस किताब को पढ़ सकते हैं। कनेक्शन वापस पाने पर, यह ऐप उपकरणों के बीच तालमेल बैठाता है ताकि अलग उपकरण का इस्तेमाल करते वक्त भी आप पुस्तक को मौजूदा पेज से पढ़ना आरंभ कर सकें।
Bookmate का एक दिलचस्प लक्षण यह है कि इसमें उपयोगकर्ता की सिफारिश एवं अनुकूलित सूची शामिल है। जिसके कारण, आप अपनी रुचि अनुसार कंटेंट को आसानी से खोज पाते हैं।
Bookmate पुस्तक पढ़ने के लिए बनाया गया एक अच्छा ऐप है। जिसमें मुफ्त एवं भुगतान युक्त सेवा उपलब्ध है। अगर आप किताबों को पढ़ने के शौकीन है और हर वक्त कुछ पढ़ना पसंद करते हैं तो आप इस ऐप को इंस्टॉल कर सकते हैं।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 6.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Bookmate के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी